मधेपुरा में भीषण अगलगी से मचा हड़कंप! दो परिवारों के घरों का सामान जलकर राख, पीड़ित परिवारों के सामने खाने और रहने का संकट!


मधेपुरा जिले के मुरलीगंज से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है... जहां आग की भीषण घटना ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे... भातखोरा पंचायत के कटिया टोला, वार्ड नंबर 9 में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया... और इसकी चपेट में दो परिवारों के घर आ गए। घर में रखा मोटरसाइकिल, अनाज, कपड़े, बर्तन, खाने-पीने का सामान, बिस्तर और रोजमर्रा की जरूरत की कई चीजें... आग की भेंट चढ़ गईं।
आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया... लेकिन तब तक परिवारों का काफी सामान जलकर राख हो चुका था।
इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल है... कि आखिर वे अपना जीवन दोबारा कैसे शुरू करेंगे? घर का जरूरी सामान बर्बाद होने से उनके सामने खाने-पीने और रहने तक का संकट खड़ा हो गया है।
जिस घर में कभी परिवार की जरूरतों का सामान था... आज वहां आग से हुई तबाही का दर्द दिखाई दे रहा है। पीड़ित परिवारों को अब प्रशासन से मदद और उचित मुआवजे की उम्मीद है 
अब देखना होगा कि इस अगलगी से प्रभावित परिवारों तक सरकारी सहायता कब पहुंचती है... और उन्हें इस मुश्किल घड़ी में कितनी राहत मिलती है।
मधेपुरा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए हमारे साथ बने रहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ